
Ranchi: प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को पार्टी की ओर से काला दिवस मनाया गया. इस दौरान देश में 25 जून, 1975 को लगाये आपातकाल को पार्टी नेताओं ने लोकतंत्र के लिये काला धब्बा बताया. इस दिन को लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि 1975 का आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन था. अगर 1950 में संविधान की रचना करने वाले उस समय जिंदा होते तो वे इसके खिलाफ आंदोलन करते या नहीं पर आत्महत्या जरूर कर लेते. भारत का लोकतंत्र दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. उसी लोकतंत्र को कांग्रेस सरकार के द्वारा नजरबंद कर लिया गया था. आम नागरिक हो या प्रेस, मीडिया, सबके संवैधानिक अधिकारों को छिन लिया गया था. आपातकाल के विरोध करने वालों को मीसा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया. जेल भेज दिया गया. लोगों को बेरहमी से पिटा गया.
इसे भी पढ़ें : 26 जून को बिरसा कॉलेज में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, 400 डॉक्टर देखेंगे मरीज
आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया- संजय सेठ
सांसद संजय सेठ ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने देश भर में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था. आपातकाल देश के लिए एक काला धब्बा है आपातकाल के दौरान लाखों राजनीति कार्यकर्ताओं को प्रताड़ना दी गई ,और उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया , प्रेस की आजादी छीन ली गई अखबारों पर सेंसरशिप लगा दी गई, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा दी गई भारत के कई बड़े नेता जयप्रकाश नारायण मोरारजी देसाई अटल बिहारी बाजपेई लालकृष्ण आडवाणी सहित अखबारों के वरिष्ठ संपादक संघ के हजारों स्वयंसेवक सहित लाखों लोगों को जेल में डालकर 19 महीनों तक यातनाएं दी गई.
सविधान में असवैधानिक संशोधन किया गया सभी विपक्ष के राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया. जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर जबरन नसबंदी लोगों का किया जाने लगा. सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों गरीबों के घर उजाड़ गए पूरे आपातकाल के दौरान देशवासियों पर तरह-तरह के अत्याचार किए गए मानवाधिकार का खुलकर हनन किया गया स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे कलंकित करने वाला यह दिन था इसलिए 25 जून की तारीख एक काला अध्याय के रूप में हम मनाते हैं जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता.
आंदोलनकारियों का सम्मान
प्रदेश भाजपा की ओर से 25 जून, 1975 के काले दिन का दंश झेल चुके एवं आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने वाले विशिष्ट अतिथियों को शॉल और नारियल देकर सम्मानित किया गया. आपातकाल के विरोध करने पर जेल गए अतिथियों में मुख्य रूप से सूरज मनी सिंह,चंद्रेश्वरजी, रामचंद्र नायक, प्रमोद मिश्रा, प्रो डीके मिश्र, यतींद्र लाल दास, अशोकजी, आरके वर्मा, सावरमल अग्रवाल, प्रेम मित्तल, उमा शंकर केडिया, शैलेश सिन्हा, अखोरी पाठक, धनीराम साहू, सूरज मंडल, रामचन्द्र केशरी, कमाल खान, आशीष मंडल, शशिशेखर दुबे, भोलाजी को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी प्रेम मित्तल एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राय ने किया.
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के मुद्दे पर अमित शाह से मिलेंगे हेमंत सोरेन




