
Ranchi : बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर का तीसरा कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन निदेशक डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य ने किया. उद्घाटन के साथ ही प्रयोगशाला को सभी विद्यार्थियों के लिए समर्पित किया गया. इस प्रयोगशाला के अतिरिक्त और दो प्रयोगशाला निर्माणाधीन है. मौके पर डॉ भट्टाचार्य ने कहा कि इस सेंटर को और बेहतरीन तरीके से सुसज्जित करने के लिए पहल किया जा रहा है.

इस उद्घाटन के अवसर पर प्रबंधन के शिक्षक डॉ प्रणव कुमार, डॉ प्रदीप मुंडा डॉ अमृता प्रियम डॉ, संजय कुमार, डॉ कुन्तल मुखर्जी, सिद्धि कांत मिश्रा, मनोज कुमार, सुभाशीष रॉय, शांतनु सिन्हा, मनीष खन्ना, दिनेश कुमार महतो,मोहन महतो, प्रभु महतो ,अनामिका कुमारी, मिनी दुबे ,रवि भूषण पांडेय, ऐलिस टोप्पो, गौतम तांती, राज कुमार थापा डॉ संजय कुमार सोमनाथ चटर्जी, राणा प्रताप मिश्रा सहित सभी संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने निलंबित IAS छवि रंजन की डिफॉल्ट बेल की याचिका पर ईडी से मांगा जवाब, 11 सितंबर को अगली सुनवाई




