
Chaibasa: जोड़ा से टाटा जा रही मां पार्वती बस चंपुआ थाना अंतर्गत पांचपोखरिया गांव में दुर्घनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ा एक बाइक सवार चपेट में आ गया. उसकी मौके पर मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन के 12.30 बजे जोड़ा से टाटा जा रही मां पार्वती बस पांचपोखरिया गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जहां चंपुआ थाना अंतर्गत बोसासाई गांव के दीनबंधु महाकुड़ (40) नामक व्यक्ति की बस की चपेट में आकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उनकी बाइक पूरी तरह छतिग्रस्त हो गयी. बस गलत रूट में जा रही थी. बस को रिमली होते हुए टाटा जाना था. शार्ट रूट में जल्दी जाने के चक्कर में एक बाइक सवार उसकी चपेट में आया. इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने एक घंटा तक सड़क जाम कर दिया. चंपुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को शांत करते हुए जाम को हटवाया तथा बस को जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपुआ अस्पताल भेज दिया गया.




