
Samastipur : जिले में माता सरस्वती की मूर्ति विसर्जित करने जा रहे युवकों पर कुछ बाइक सवार आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने सोमवार को फायरिंग कर दी. इसमें एक युवक को गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन की है. बूढ़ी गंडक नदी के बांध किनारे मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी.
इस घटना में गोली एक युवक को लग गई है. इस दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो युवकों को बाइक के साथ पकड़ लिया. वहीं अन्य अपराधी फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें:सख्ती : ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन मामले में रांची में 9000 से अधिक लाइसेंस सस्पेंड
गोली लगने वाले युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह स्थानीय ही है. लेकिन फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जख्मी हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों के बाइक में आग लगा दी है. जिससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया. बताया जा रहा है की जिन दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा है.
उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें:पटना हाईकोर्ट ने बालिका गृह यौन शोषण मामले में सरकार को लगायी फटकार




