Crime NewsJharkhandRanchi

स्कूल की शिक्षिका पर बाइक सवार युवकों ने फेंका एसिड, एडमिट

Ranchi:  राजधानी रांची में एक और एसिड अटैक का मामला सामने आया है. ओरमांझी से सरस्वती पूजा मना कर एक शिक्षिका ऑटो से अपने घर जा रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने शिक्षिका पर एसिड फेंक दिया. पीड़िता शिक्षिका को रिम्स में भर्ती कराया गया है. यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. सिटी एसपी सुजाता वीणापानी ने रिम्स पहुंचकर महिला से हालचाल जाना और मामले की जानकारी ली. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि एसिड फेंकने वाले दोनों युवकों की पहचान हो गयी है.

 एसिड फेंकनेवाले युवकों की हो गयी है पहचान  

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका एसिड फेंकने वाले युवकों की पहचान हो गयी है. बताया जा रहा है कि एसिड फेंकने का मुख्य आरोपी श्रवण कुमार है जो चर्च रोड का रहने वाला है. एसिड फेंकने के पीछे क्या कारण हैं, अभी इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः मुनरो के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को चार रन से हराया, 2-1 से जीती श्रृंखला

Related Articles

Back to top button