
Simdega : ठेठईटांगर थाना क्षेत्र स्थित मरमडेगा नदी किनारे रविवार को एक युवती की अज्ञात अपराधियों ने गला काटकर हत्या कर दी. मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. ठेठईटांगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
स्थानीय लोगों ने देखा शव
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र स्थित मरमडेगा नदी किनारे युवती का शव स्थानीय लोगों ने देखा. उसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ठेठईटांगर थाना को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी.
क्या कहते हैं ठेठईटांगर थाना प्रभारी
ठेठईटांगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मरमडेगा नदी किनारे एक लड़की का शव हुआ है. उसका गला धारदार हथियार से काटा गया है. लड़की के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव की हालत के आधार पर उन्होंने कहा कि यह दुष्कर्म का मामला नहीं लग रहा है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है.
इसे भी पढ़ें- मोबाइल को लेकर पत्नी से हुई कहा-सुनी, शराबी पति ने कर दी हत्या
इसे भी पढ़ें- स्कूल की शिक्षिका पर बाइक सवार युवकों ने फेंका एसिड, एडमिट




