Koderma

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई चौक के समीप सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. इस घटना में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक नावाडीह निवासी मजहर अंसारी (18 वर्ष, पिता समसुद्दीन) को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे युवक राजा अंसारी (17 वर्ष, पिता शोएब, अंसारी ग्राम जानपुर) निवासी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक देहाती इंदरवा स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा देकर बाइक से कोडरमा की तरफ आ रहे थे. लोकाई चौक के समीप बड़े वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद आनन फानन में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. जहां मजहर को मृत घोषित कर दिया गया. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें: रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी कोर्ट में पेश हुए हेमंत सोरेन, पूछताछ के लिए ईडी को फिर मिली तीन दिनों की रिमांड

Related Articles

Back to top button