Bihar

#Bihar: नहीं थम रहा महिलाओं के खिलाफ अपराध, मुजफ्फरपुर में नाबालिग से रेप-अस्पताल में भर्ती

Patna: बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं कम नहीं हो रही. एकबार फिर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित अहियापुर की है.

जहां एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस-प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ेंः#CongressFoundationDay: देशभर में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च


मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रामनरेश पासवान ने कहा कि शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

हाल में हुई रेप की कुछ घटनाएं

बता दें कि इससे पहले बिहार के ही मोतिहारी में एक 8वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया था. ये घटना मंगलवार शाम की थी, जहां पड़ोस के दो युवकों ने घर के बाहर से ही छात्रा को अगवा किया और उसे लेकर बेतिया गये थे.

इसे भी पढ़ेंःटंडवा कोल परियोजना के आम्रपाली शिवपुर रेलवे साइडिंग में गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल

इससे पहले 25 दिसंबर को बिहार के पूर्णिया में 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था. इस वाकये में तीन नाबालिग लड़कों ने पहले तो लड़की का अपहरण किया फिर गैंगरेप के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी. घटना के आरोपियों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच है.

वहीं मुजफ्फरपुर में ही 7 दिसंबर को रेप की कोशिश नाकाम होने के बाद जलाई गई युवती ने 17 दिसंबर को दम तोड़ दिया था. इस घटना में पीड़िता 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गई थी. पीड़िता ने अपने आखिरी बयान में गुनहगारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की थी.

इसे भी पढ़ेंः..तो त्रिवेणी सैनिक कंपनी चला रही है “विलेज मोबेलाइजेशन फोर्स” नामक गुंडा गिरोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button