
Mujafferpur : जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत फकुली ओपी के एक गांव में 15 वर्षीय छात्रा पर एसिड से अटैक किया गया है. घटना देर रात की है. परिजनों का कहना है कि वह अपने कमरे में सोई हुई थी. इसी दौरान खिड़की से एसिड फेंककर उस पर जानलेवा हमला किया गया. इसमें वह बुरी तरह झुलस गयी है. इसके बाद उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज किया जा रहा है.
प्रारंभिक छानबीन में पुलिस प्रेम प्रसंग में एसिड अटैक की बात कह रही है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक दबंग ने पुराने विवाद में उनकी बेटी पर सोई हुई स्थिति में खिड़की से एसिड फेंककर उसे जलाने का प्रयास किया है. छात्रा के शरीर का बायां हिस्सा एसिड से जल गया है. वहीं, बायां हाथ भी कलाई तक पूरी तरह जल चुकी है. परिजनों को आरोप है कि कुढ़नी और फकुली ओपी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया है.
इसे भी पढ़ें : शर्मनाक! कैमूर में 6 साल से पिता अपनी दो बेटियों का करता था यौन शोषण, गिरफ्तार




