
Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत कोडरमा मिडिल स्कूल के पास शनिवार की सुबह 6 बजे फ्लाई ऐश लदे हाईवा और ट्रक की टक्कर में हाईवा चालक घायल हो गया. घायल की पहचान अर्जुन यादव (उम्र 48 वर्ष, पिता तुलसी यादव ग्राम उदालो, जयनगर) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बांझेडीह से हाईवा में फ्लाई ऐश लोड करके डोमचांच जाने के दौरान विपरीत दिशा से बिचाली लोड करके आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी. घटना में हाईवा चालक घायल हो गया. इसकी सूचना कोडरमा थाना प्रभारी को मिलने के बाद दल बल के साथ पहुंचकर हाईवा चालक को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहीं दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया. वहीं घटना के बाद रांची पटना रोड एक घंटा जाम रहा. क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को रोड से किनारे कराया गया जिसके बाद वाहनों का आवागमन चालू हुआ.
इसे भी पढ़ें: बिहार : मुजफ्फरपुर में छात्रा पर एसिड अटैक, इलाजरत




