Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna बिहार के बक्सर और मुंगेर जिलों में गुरुवार को कोरोना संक्रमण का आठ नये मामले सामने आये हैं. इन नये मामलों के सामने आने के बाद से प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 80 हो गये हैं. जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी.
चार पुरुष और चार महिलाएं संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि बक्सर जिला में 2 पुरुष (67 और 35 वर्षीय) मुंगेर जिला में दो पुरूष (40 और 38 वर्षीय) और चार महिलाएं (55, 26, 20, और 02 वर्षीय) कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं.
गुरुवार को बक्सर जिले में कोरोना संक्रमित पाये गये दोनों मरीज पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आये थे जबकि मुंगेर में पाये गये छह मरीज एक संक्रमित मरीज के परिजन हैं.
कहां कितने मामले
बिहार में कोरोना संक्रमण के बृहस्पतवार तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 14, बेगुसराय आठ, पटना एवं नालंदा में छह-छह, गया में 5, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन तथा बक्सर में दो, सारण, लखीसराय, भागलपुर एवं वैशाली में एक-एक मामला सामने आया है.
गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.
वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी. इसके संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आये थे. जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआइ में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी.
बिहार में अबतक 8834 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 37 मरीज ठीक भी हुए हैं.