Bihar

बिहार : 2 IPS अधिकारियों का किया गया तबादला

Patna : राज्य सरकार ने गुरुवार को दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. गृह विभाग ने जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक  2010 बैच के आईपीएस अधिकारी अभय कुमार लाल जो वर्तमान में लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें स्पेशल ब्रांच का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.

जबकि स्पेशल ब्रांच के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार सिन्हा को लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है.

इसे भी पढ़ें: एक सप्ताह के अंदर मोरहाबादी में दुकानें लगाने का हाइकोर्ट ने दिया आदेश

इसके अलावा सरकार ने राज्य पुलिस सेवा से प्रमोशन मिलने वाले कुल 4 पदाधिकारियों को इंडक्शन कोर्स के लिए भेजने का फैसला किया है. राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन पाने वाले शैशव यादव, विद्या सागर,अनंत कुमार राय और राजेश कुमार को इंडक्शन कोर्स में शामिल होना होगा.

4 अप्रैल से 13 मई तक आयोजित होने वाले 43 में भारतीय पुलिस सेवा इंडक्शन कोर्स के लिए इन सभी को भेजा जायेगा.

Related Articles

Back to top button