JharkhandKodermaLead News

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा तत्काल बहाल करने का निर्देश, नहीं उठाना पड़ेगा कंबल का बोझ

Koderma. अब रेल यात्रियों को कंबल, तकिया और चादर लेकर चलने की जरुरत नहीं होगी. भारतीय रेलवे ने तत्काल प्रभाव से ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बहाल करने का ऐलान किया है. इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. मालूम हो कि कोविड-19 की वजह से 22 मार्च 2020 से 30 जून तक 2020 तक देश भर में ट्रेनों के पहिए थम गए थे. एक जुलाई से रेल मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरु किया था. लेकिन बेडरोल और खाने पीने की व्यवस्था एवं जेनरल बोगियों में रिजर्वेशन जरुरी कर दिया गया था. इधर कोविड के कमजोर होने के बाद रेलवे ने जेनरल बोगियों के टिकट और खानपान की व्यवस्था तीन महीने पहले शुरु कर दी थी, लेकिन 20 माह बाद भी बेडरोल की सुविधा शुरु नही की गई थी. इधर लंबे समय से इस व्यवस्था को लागू करने की मांग उठ रही थी और रेलवे मंत्रालय के निर्देश के बाद एक अतिरिक्त लगेज ले जाने से राहत मलेगी. एसी बोगियों में कंबल तकिया और चादर की सुविधा उपलब्ध होने से राजधानी, दुरंतो और अन्य मेल एक्सप्रेसों में सुविधा मिलेगी.

क्या कहते हैं अधिकारी

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के पीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत धनबाद रेल मंडल, पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल, दानापुर, हाजीपुर और समस्तीपुर रेल मंडल से खुलनेवाली ट्रेनों में बेडरोल उपलब्ध कराने की तैयारी शुरु कर दी गई है. और लाउंड्री में साफ-सफाई करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. बताते चलें कि लगभग 20 माह से चादर, तकिया का उपयोग नहीं होने से बड़ी मात्रा में खराब भी हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: किसान फिर से आंदोलन की राह पर, 21 को देशव्यापी प्रदर्शन, 25 को चंडीगढ़ में ट्रैक्टर मार्च

Related Articles

Back to top button