JharkhandRanchi

RANCHI WOMEN’S COLLEGE: ई-कल्याण पोर्टल से स्कालरशिप फॉर्म अब 24 मार्च तक भर सकेंगी छात्राएं

Ranchi: रांची वीमेंस कॉलेज में अध्ययनरत छात्राएं ई-कल्याण पोर्टल से स्कालरशिप फॉर्म अब 24 मार्च 2023 तक भर सकेंगी. प्रभारी प्राचार्या डॉ सुप्रिया ने बताया है कि छात्राओं को परेशानी नही हो,  इसके लिए आर्ट्स ब्लॉक में तीन काउंटर व साइंस ब्लॉक के लाइब्रेरी में स्थित काउंटर में भी छात्राएं फॉर्म भर सकती हैं. छात्राओं को फॉर्म अच्छी तरह से भरने व सारे कागजात संलग्न करने को कहा है. इसकी जानकारी कॉलेज के तरफ से टेलिग्राम में भी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: बाबूलाल का सीएम हेमंत पर तंज, कहा- शराब घोटाले की चिंता में बीमार पड़े मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो

Related Articles

Back to top button