NationalTOP SLIDER

BIG NEWS ! रसोई गैस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी! खाते में आए पैसे, ऐसे करें चेक

New Delhi : एलपीजी के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. एलपीजी सब्सिडी यानी रसोई गैस की सब्सिडी (LPG Gas Subsidy) अब ग्राहकों के खाते में आने लगी है. हालांकि, पहले भी सब्सिडी आ रही थी, लेकिन कई ग्राहकों के खाते में सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. अब दुबारा सब्सिडी शुरू होने के बाद ये शिकायतें आनी बंद हो गई हैं.

इसे भी पढ़ें:कैसे बढ़े वर्दी पर भरोसा : पुलिस के दामन पर बढ़ रहे सेक्स स्कैंडल और हत्या जैसे संगीन अपराधों के छींटे, पढ़ें 10 चर्चित करतूतें

सब्सिडी को लेकर है असमंजस

एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी के रूप में दिया जा रहा है. लेकिन, लोगों से यह जानकारी मिली है ग्राहकों को अलग-अलग सब्सिडी मिल रही है. ऐसे में, लोग असमंजस में हैं कि आखिर उन्हें कितनी बार की सब्सिडी मिल रही है.

दरअसल, कई लोगों को 79.26 रुपये की सब्सिडी मिल रही है तो कई लोगों को 158.52 रुपये या 237.78 रुपये की सब्सिडी मिल रही है. बहरहाल, आपके खाते में सब्सिडी आई है या नहीं इसे आप आसान प्रक्रिया से चेक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला- बच्चों से ओरल सेक्स अति गंभीर अपराध नहीं, जानें सजा पर क्या दिया निर्णय

घर बैठें चेक करें अपडेट

आप घर बैठे आसानी से अपने खाते में सब्सिडी चेक कर सकते हैं. आज आपको बता रहे हैं कि कैसे आप आसानी से मिनटों में ये जान सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी (LPG Gas Subsidy Update) आती है या नहीं.

ऐसे चेक करें खाते में सब्सिडी

1. सबसे पहले www.mylpg.in ओपन करे.
2. अब आपको स्क्रीन के दाईं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी.
3. यहां आप अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें.
4. इसके बाद स्क्रीन पर एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का होगा.
5. अब सबसे ऊपर दाईं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर के ऑप्शन टैप करें.
6. अगर आप पहले से यहां अपनी आईडी बना रखी है तो साइन-इन करें. अगर आपकी आईडी नहीं है तो आप न्यू यूजर पर टैप कर वेबसाइट पर लॉगइन करें.
7. अब आपके सामने विंडो ओपन होगा उसमें दाईं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री पर टैप कर दें.
8. यहां आपको यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है.
9. इसके साथ ही, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करें.
10. अब आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं.
11. इसके अलावा आप इस टोल फ्री नंबर 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड से मुकाबला करने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में उतरेंगे ये खिलाड़ी

क्यों रुक जाती है सब्सिडी

अगर आपकी सब्सिडी नहीं आई है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी सब्सिडी (LPG Gas Subsidy Status) क्यों रुक गई. LPG पर मिलने वाली सब्सिडी के रुकने की सबसे बड़ी वजह आधार लिंक (LPG Aadhaar Linking) न होना हो सकती है.

आपको बता दें कि जिन लोगों की सालाना इनकम 10 लाख रुपये या इससे ज्यादा है, उन्हें भी सब्सिडी नहीं दी जाती है.

इसे भी पढ़ें:जिस वीसी से खिलाफ चल रही है जांच, उसे राज्यपाल ने दिया बेस्ट वाइस चांसलर का सम्मान

Related Articles

Back to top button