Uncategorized

सत्यार्थी ने किया जुवेनाइल की कानूनी उम्र कम करने का विरोध

हैदराबाद : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी ने शुक्रवार को ‘जुवेनाइल’ (किशोरों) की वैधानिक रूप से निर्धारित उम्र को कम करने के प्रस्ताव का विरोध किया, साथ ही किशोरों द्वारा होने वाले घृणित अपराधों से निपटने के लिए विशेष उपाय करने का अनुरोध किया।

यहां हैदराबाद प्रेस क्लब में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ में अधिकार कार्यकर्ता सत्यार्थी ने कहा, “मैं जुवेनाइल उम्र को कम करने या घटाने के खिलाफ हूं। 18 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों और समझौतों के तहत देखभाल और संरक्षण अनिवार्य रूप से मुहैया कराई जानी चाहिए।”

यह कहते हुए कि जुवेनाइल न्याय अधिनियम में संशोधन किया जाना चाहिए, सत्यार्थी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तावित संशोधन को विधेयक का रूप लेने के बाद ही जाना जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button