Ranchi

लापरवाही: दुष्‍कर्म पीड़िता को भर्ती करने में रिम्‍स ने लगा दिये 5 घंटे

Ranchi: रांची से अगवा कर धनबाद ले जाकर जिस युवती का गैंगरेप हुआ और उसे पत्‍थर से कुचलकर अधमरा कर दिया गया, उसे जब पीएमसीएच से रेफर कर रिम्‍स लाया गया तो यहां परिजनों को पीड़िता को भर्ती करने में परेशानी व लापरवाही का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से दुष्‍कर्म पीड़िता को रिम्‍स में सिर्फ भर्ती कराने में 5 घंटे का समय लग गया. इस दौरान पीड़िता दर्द से कराहती रही और परिजन परेशान रहे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद : झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका

जानकारी के अनुसार पीड़िता का भाई उसके इलाके के लिए दोपहर के करीब 1 बजे रिम्स पहुंचा. लेकिन, शाम छह बजे तक पीड़िता ऐसे ही तड़पती रही. पीड़िता लड़की के परिजनों का कहना है कि बच्ची तो पहले से ही बीमार है, दर्द से कराह रही है, और इलाज भी नहीं हो रहा है. ऐसे में बार-बार पुलिस आकर पूछताछ करती है. जिससे युवती और परिवार के सभी लोग परेशान होते हैं. हालांकि युवती अब थोड़ा-थोड़ा बोल लेती है, उसी की गवाही और निशानदेही पर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया. युवती के परिवार का कहना है यहां उसे कोई सुरक्षा भी उपलब्ध नहीं करायी गयी है, हमेशा डर की स्थिति बनी रहती है. गवाह यही लड़की है कुछ हो न जाये यह आशंका सताती रहती है.

इसे भी पढ़ें: NEWS WING IMPACT: प्रशासन ने की सख्ती, पाकुड़ में बंद हुआ अवैध बालू उठाव

भर्ती कर लिया गया है: सुपरिंटेंडेंट

रिम्स सुपरिंटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप ने बताया युवती को गायनी वार्ड में भर्ती कर लिया गया है. उसे गायनी से सबंधित कोई बीमारी नहीं है. चेहरे की हड्डियां टूटी हुई है, जिसे देखते हुए सर्जरी और ईएनटी विशेषज्ञों की राय ली जा रही है.

Related Articles

Back to top button