
New Delhi : पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. आईसीसी ने अपनी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को दी है. इस संबंध में ICC ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस टूर्नामेंट के इस पूरे दशक के लिए आयोजकों की जानकारी शेयर की है. करीब दस वर्षों में आठ टूर्नामेंट होंगे.
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के टूर्नामेंट का आयोजन भारत औऱ श्रीलंका में होगा. वहीं 2024 का टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडिज में आयोजित होना है.
Are you ready for the best-ever decade of men’s white-ball cricket?
Eight new tournaments announced 🔥
14 different host nations confirmed 🌏
Champions Trophy officially returns 🙌https://t.co/OkZ2vOpvVQ pic.twitter.com/uwQHnna92F— ICC (@ICC) November 16, 2021
क्या कहा पीसीबी प्रमुख रमीज रजा ने
इस बारे में पीसीबी प्रमुख रमीज रजा ने कहा है कि यह बहुत गर्व और खुशी की बात है कि पाकिस्तान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करेगा.
यह अच्छी खबर निश्चित रूप से लाखों पाकिस्तानी प्रशंसकों, प्रवासियों और विश्व प्रशंसकों को महान टीमों और खिलाड़ियों को कार्रवाई में देखने के लिए उत्साहित करेगी और दुनिया को हमारे आतिथ्य का नमूना लेने की अनुमति देगी .
It’s a matter of great pride and delight that Pakistan will be hosting ICC Champions Trophy 2025. This great news will surely excite millions of Pakistani fans, expats and world fans to see great teams and players in action and will allow the world to sample our hospitality.
— Ramiz Raja (@iramizraja) November 16, 2021
इसे भी पढ़ें:ट्रिपल आइटी का भवन बनने का रास्ता साफ, नये वर्ष में शुरू होगा निर्माण




