
Gaya: जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर बाजार के पास सरेआम रात को बाइक सवार 2 अपराधियों ने होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ. अरुण कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल डॉक्टर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है.
इसे भी पढ़ें :Muzaffarpur: सनकी बेटे ने धारदार हथियार से काटकर मां-बाप की हत्या की
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीय बुनियादगंज थाना की पुलिस और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गये हैं.
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार दो अपराधी आते हैं और क्लीनिक के कुछ दूर के पास गाड़ी लगाते हैं. इसमें से एक लाल टीशर्ट और सफेद रंग की टोपी पहने हुए हैं. दोनों अपराधी पैदल वापस आते है और फिर क्लीनिक में घुसकर मारपीट करने लगते हैं. जब अपराधी को पकड़ने की कोशिश की जाती है तो अपराधी डॉक्टर पर गोली चला देता है. बताया जा रहा है कि तीसरा अपराधी पैदल था जो रेकी कर रहा था. वहीं डॉक्टर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें :धनबाद में चाऊमीन व्यवसायी की गोली मारकर हत्या




