
New Delhi : अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बहुत ही जरूरी खबर है. एसबीआई की कई सुविधाएं अगले तीन दिन कुछ समय के लिए बाधित रहेंगी जिसकी वजह आप उस दौरान लेने-देन नहीं कर पाएंगे. बैंक की तरफ से इसकी जानकारी ट्विटर हैंडल के जरिये दी गई है. आइए जानते कब और कौन सी सुविधाएं अगले तीन दिनों में प्रभावित रहेंगी.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया गया कि 9 अक्टूबर, 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को कुछ समय के लिए ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और UPI की सुविधा का लाभ उठा नहीं पायेंगे.
इसे भी पढ़ें :रूपा तिर्की हत्याकांडः सीबीआई को नहीं मिल रही है रूपा की वह डायरी जो तस्वीर में उसके बेड पर दिख रही है
कब-कब प्रभावित रहेंगी ये सुविधाएं
9 अक्टूबर को रात्रि के 12:20 मिनट से 2:20 मिनट तक, 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को रात के 11:20 से 1:20 तक इन सुविधाओं का लाभ ग्राहक नहीं उठा पायेंगे.
देश भर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 22,000 से अधिक ब्रांच और 57,889 एटीएम मशीन है. 31 दिसंबर 2020 तक के आंकड़ों के अनुसार 85 मिलियन लोग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का लाभ उठाते हैं. वहीं, 19 मिलियन मोबाइल बैंकिंग यूजर्स भी हैं.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : ‘गरीब बच्चों को लैपटॉप, मोबाइल फोन की फ्री सुविधा देनी चाहिए’, केंद्र और दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश




