Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: प्लस टू स्कूलों में साइंस सब्जेक्ट में सर्वाधिक रिक्तियां, रोस्टर क्लीयर होते ही निकलेगा विज्ञापन

Ranchi : झारखंड के प्लस टू स्कूलों में नियुक्ति के लिए जो नियमावली थी उसमें संशोधन के बाद कैबिनेट की मुहर भी लग गयी है. संबंधित नियमावली का गजट भी प्रकाशित कर दिया गया है. इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों से प्लस टू स्कूलों में आरक्षण रोस्टर को क्लीयर करने को कहा गया है. जिला की ओर से आरक्षण रोस्टर क्लियर करते हुए विभाग को जानकारी देने को कहा गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से सभी जिला को आरक्षण रोस्टर क्लीयर करने को लेकर पत्र भेजा गया है. इस पत्र में कहा गया है कि जिला की ओर से आरक्षण रोस्टर की जानकारी मिलने के साथ ही रिक्तियों का विवरण कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा. कार्मिक से मंजूरी मिलने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेज दी जाएगी. इसके बाद विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा.

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अब तक रिक्तियों का ब्यौरा जो तैयार किया गया है. उसके अनुसार राज्य के 510 प्लस 2 स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 32 सौ पदों पर बहाली ली जाएगी. 33 सौ शिक्षकों के रिक्त पद में से विज्ञान विषय में रिक्त पदों की संख्या सबसे ज्यादा है. विभाग की ओर से जो सूचना उपलब्ध करायी गयी है, उसके अनुसार हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री और अकाउंट विषय में नियुक्ति की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : गया – पटना सड़क मार्ग पर अपराधियों ने व्यापारी का किया अपहरण, दो लाख रुपये लूटे

75 फ़ीसदी सीटों पर होगी सीधी नियुक्ति

संशोधित नियुक्ति नियमावली में प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के चयन और चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. नयी नियमावली के अनुसार अब प्लस टू स्कूलों के कुल रिक्त सीटों में 75 फ़ीसदी सीटों में सीधी नियुक्ति की जाएगी. इससे पहले तक कुल सीटों के 50 फ़ीसदी में हाईस्कूल शिक्षकों को अवसर दिया जाता था. जिसे नयी नियमावली के तहत घटाकर 25 फ़ीसदी कर दिया गया है. इतना ही नहीं अब 40 वर्ष के उम्मीदवार भी प्लस टू स्कूलों में शिक्षक बन सकते हैं. उम्र सीमा की बात करें तो महिला के लिए 43 वर्ष. पिछड़ा वर्ग के लिए 42 और एससी-एसटी उम्मीदवार के लिए 45 वर्ष अधिकतम उम्र सीमा तय की गयी है. इनके अतिरिक्त दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जिस वर्ष विज्ञापन जारी किया जाएगा. उस वर्ष के 1 जनवरी से उम्र सीमा की गणना की जायेगी.

उम्मीदवारों के चयन के लिए जो लिखित परीक्षा ली जाएगी वह 400 अंक की होगी. पहले पेपर में 100 अंक के सवाल होंगे जो सामान्य ज्ञान और हिंदी से संबंधित होंगे. दूसरा पेपर 300 अंक का होगा पेपर दो संबंधित विषय का होगा. पहले पेपर में उम्मीदवारों को पास करने के लिए न्यूनतम 33 फ़ीसदी अंक लाने होंगे. न्यूनतम अंक नहीं लाने वाले उम्मीदवारों के दूसरे पेपर की जांच नहीं की जाएगी. मेरिट लिस्ट दूसरे पेपर के अंग के आधार पर तैयार किया जाएगा. दूसरे पेपर में पास होने के लिए न्यूनतम 50 फ़ीसदी अंक लाने होंगे. एससी-एसटी उम्मीदवारों को अंत में 5 फीसद की छूट मिलेगी.

Related Articles

Back to top button