
Ranchi: राजधानी रांची में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार नए मरीजों के सामने आने से एकबार फिर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं. इधर, झारखंड में 67 दिनों के बाद कोरोना से एक मौत ने चिंता बढ़ा दी है. धनबाद में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है. जिससे झारखंड में मरने वालों की संख्या 5316 हो गई है. इससे पहले 14 फरवरी को कोडरमा में कोरोना से एक की मौत हुई थी.
इसे भी पढ़ें : मुंगेर में 300 बच्चे एल्बेंडाजोल की दवा खाने से बीमार, अस्पताल में चल रहा इलाज
19 अप्रैल को आया था मरीज
रांची के अलावा झारखंड के 23 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी. इस बीच 19 अप्रैल को धनबाद में कोरोना एक मरीज इलाज के लिए आया था. दो दिन बाद उसकी मौत हो गई. वहीं रांची में भी तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब रांची में कोरोना के 23 सक्रिय मरीज बचे हैं.
इसे भी पढ़ें : गया – पटना सड़क मार्ग पर अपराधियों ने व्यापारी का किया अपहरण, दो लाख रुपये लूटे
6 दिन में रांची में 22 मरीज
16 अप्रैल को रांची में कोरोना के 5 मरीज एक्टव थे. इसके बाद से हर दिन नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. पिछले 6 दिनों में 22 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. जिससे कि कोरोना मरीजों की संख्या 27 हो गई. इनमें 4 मरीज रिकवर होकर घर जा चुके हैं.
रांची में किस दिन कितने मरीज मिले
दिन पॉजिटिव रिकवर
16 अप्रैल 3 0
17 अप्रैल 2 0
18 अप्रैल 3 1
19 अप्रैल 3 2
20 अप्रैल 4 0
21 अप्रैल 7 1
इसे भी पढ़ें : गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में मां और मासूम बेटे की मौत, दो घायल




