
Ranchi : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स को अच्छी खबर दी है. बोर्ड ने 9वीं से 12वीं तक के सिलेबस में 30 फीसदी तक की कटौती की है. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने इसकी घोषणा की है. मंत्री रमेश पोखरियाल की ओर से ट्वीट करने के बाद सीबीएसई ने नया सिलेबस भी जारी कर दिया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि सीबीएसई ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शैक्षणिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9 से 12 के लिए 30 प्रतिशत तक के सिलेबस को कम किया है.
Considering the importance of learning achievement, it has been decided to rationalize CBSE syllabus up to 30% by retaining the core concepts: Dr. Ramesh Pokhriyal, Union Minister for Human Resource Development pic.twitter.com/CBCHsW5o9F
— ANI (@ANI) July 7, 2020
इसे भी पढ़ेंः देश की अर्थव्यवस्था को लेकर हवा-हवाई दावों के बीच CMIE ने सही तस्वीर पेश की है
1500 सुझाव पर विचार के बाद हुआ निर्णय
सिलेबस कटौती के संबंध में मंत्री रमेश पोखरियाल ने दो ट्वीट किये हैं. एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बताया कि सिलेबस कटौती करने को लेकर ट्वीटर पर कैंपेन चलाया गया था. सिलेबस फोर स्टूडेंट्स 2020 टैग के साथ कैंपेन चला कर शिक्षाविदों से सुझाव मांगे गये थे. इसी कड़ी में लगभग 1500 सुझाव आया. इन्हीं सुझावों के बाद यह निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ेंः Corona: मेदांता के स्टाफ समेत 8 नये संक्रमित मिले, झारखंड का आंकड़ा हुआ 2885
सिलेबस का नोटिफिकेशन बोर्ड ने किया जारी
मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल की घोषणा के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने क्लास 9वीं से 12वीं तक के सिलेबस सत्र 2020-2021 के लिए रिवाइज करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया.
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कोविड-19 व लॉकडाउन के चलते स्टूडेंट्स की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है. बोर्ड ने कहा है कि सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना है कि जो टॉपिक सिलेबस से हटाये गये हैं, वह भी आवश्यकता पड़ने पर स्टूडेंट्स को बतायें.
इसे भी पढ़ेंः Dhanbad: कोविड-19 अस्पताल में खाने में निकला कीड़ा, मरीजों ने किया हंगामा




