
Ranchi: बिशुनपुर से झामुमो विधायक चमरा लिंडा को जमीन माफिया ने जान से मारने की धमकी दी है. लिंडा को रांची में धमकी दी है. मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने 3 जुलाई को रांची के नगड़ी थाने में मामला दर्ज कराया है. विधायक ने समीर मुंडा और अनिल मुंडा के खिलाफ घर आकर गाली-गलौज और जान से मारने का धमकी का मामला दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand: पीएम स्वनिधि के तहत 5000 नये फुटकर दुकानदारों को लोन दिलाने का लक्ष्य
विधायक चमरा लिंडा ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए बताया हैं कि दोनों जमीन माफिया हैं और जमीन पर कब्जा करना इनका काम है. विधायक चमरा लिंडा का कहना है दोनों की नजर उनकी जमीन पर है.
रांची के नगड़ी थाना प्रभारी का कहना है की विधायक द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है दोषियों को किसी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा.




