
Kolkta : पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन(सोमवार) काफी हंगामेदार रहा. बीजेपी और टीएमसी के विधायकों में जमकर हाथापाई हुई और कपड़े भी फाड़े गए. बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब उसने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई.
इसे भी पढ़ें :पटना: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मंत्रिमंडल से बर्खास्त, राज्यपाल फागू चौहान ने लगाई मुहर
बीजेपी के विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट
इसके बाद बीजेपी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. बताया जा रहा है कि इस हाथापाई में टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को भी कथित तौर पर नाक पर चोट आई है. उन्हें एसएसकेएम में ले जाया गया है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : केंद्र सरकार ला रही नया पोर्टल, PM आवास, उज्जवला समेत 15 योजनाओं का लाभ एक साथ ले पाएंगे
पांच बीजेपी विधायक सस्पेंड
इस घटना के बाद पांच बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसमें शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बरमन और नरहारी महतो शामिल हैं.
बीजेपी विधायकों ने विधानसभा के बाहर भी विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मारपीट की गई और वेल में प्रदर्शन के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने धक्का भी दिया.
इसे भी पढ़ें :Big Breaking: लखीसराय में एक घर में बम विस्फोट 6 लोग जख्मी
क्यों शुरू हुआ विवाद
बीजेपी ने सदन में बीरभूम हिंसा मामले में बहस की मांग की और फिर विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद सदन में स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके विधायकों को धक्का दिया गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए.
अमित मालवीय ने ट्वीट किया वीडियो
Absolute pandemonium in the West Bengal Assembly. After Bengal Governor, TMC MLAs now assault BJP MLAs, including Chief Whip Manoj Tigga, as they were demanding a discussion on the Rampurhat massacre on the floor of the house.
What is Mamata Banerjee trying to hide? pic.twitter.com/umyJhp0jnE
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 28, 2022
इस घटना का एक वीडियो बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट किया है, जिसमें बीजेपी और टीएमसी विधायक आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. इस ट्वीट के साथ मालवीय ने लिखा, प.बंगाल विधानसभा में हंगामा. बंगाल के राज्यपाल के बाद टीएमसी विधायकों ने अब चीफ व्हिप मनोज तिग्गा समेत बीजेपी विधायकों पर हमला किया क्योंकि वे रामपुरहाट हत्याकांड पर चर्चा की मांग कर रहे थे.




