
Raipur: भाकपा माओवादी संगठन ने सुरक्षाबलों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि सुरक्षाबलों ने 19 अप्रैल को नक्सलियों पर आसमान से बम गिराए हैं. नक्सलियों ने कहा है कि ड्रोन से हमला हुआ है और कई बम गिराये गये हालांकि इस हमले में कोई नक्सली हताहत नहीं हुआ है.
भाकपा माओवादी के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी कर छत्तीसगढ़ पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया. प्रेस नोट के साथ वीडियो और तस्वीर भी नक्सलियों की ओर से जारी किया गया है.

विकल्प ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि बीजापुर के इलाके में 19 अप्रैल को आसमान में एक ड्रोन देखा गया. ड्रोन और हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर बम गिराया गया .माओवादियों के मुताबिक पामेड़ थानाक्षेत्र के बोत्तालंका और पाला गुडेम गांव में ड्रोन हमला हुआ.
भाकपा माओवादियों ने कहा कि ड्रोन को जंगलों के ऊपर उड़ते हुए देख लिया गया था और नक्सलियों ने अपना ठिकाना बदल लिया. एक के बाद एक के बाद कई बम आसमान से गिराये गये.
भाकपा माओवादियों ने दावा किया है ड्रोन हमले में कोई नक्सली हताहत नहीं हुआ है. नक्सलियों के इस दावे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की तरफ से कोई बयान अभी तक नहीं आया है.
इसे भी पढ़ेःघ्वजाधारी के महंत सुखदेव दास के कोरोना पॉजिटिव, आश्रम को बन्द किया गया




