Lead NewsNationalTOP SLIDERUttar-Pradesh

BIG Accident : सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर को बारातियों से भरी बोलेरो ने मारी टक्कर, 8 की मौत

Gorakhpur : उत्तर प्रदेश के  सिद्धार्थनगर जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास शनिवार की देर रात बड़ी दुर्घटना हो गयी है. इस घटना में सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में बारातियों से भरी बोलेरो घुस गई. इसमें आठ बारातियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए.

मृतकों में 7 शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव के व एक चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का था. ये सभी लोग बांसी कोतवाली क्षेत्र के महुवआ गांव से गंगा गौड़ के बेटे की बरात से वापस घर लौट रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें :घाटशिला : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में नए वेज रिवीजन पर समझौता, जानिए मजदूरों को कितना होगा फायदा

ऐसे हुआ हादसा

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बारात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुअवा गांव गई हुई थी. देर रात बारात से बोलेरो में ड्राइवर समेत 11 लोग भोजन कर घर लौट रहे थे. अभी वह जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि बोलेरो सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई.

इसे भी पढ़ें :RIMS: नेफ्रोलॉजी से लेकर न्यूरोलॉजी समेत कई विभागों को मिले 46 डॉक्टर, मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज

इन लोगों की हुई मौत

घटना में महला गांव निवासी 10 वर्षीय सचिन पाल पुत्र कृपानाथ पाल, 35 वर्षीय मुकेश पाल पुत्र विभूती पाल, 26 वर्षीय लाला पासवान, 18 वर्षीय शिवसागर यादव पुत्र प्रभु यादव, 19 वर्षीय रवि पासवान पुत्र राजाराम, 25 वर्षीय पिंटू गुप्त पुत्र शिवपूजन गुप्त, व चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी गौरव मौर्य पुत्र राम सहाय की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, शाहरुख़ और रणवीर सिंह पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

 घायलों में ये हैं शामिल

महला गांव निवासी 48 वर्षीय राम भरत पासवान उर्फ शिव पुत्र तिलक राम पासवान,40 वर्षीय सुरेश उर्फ चीनक पुत्र पून्नू लाल पासवान, 18 वर्षीय विक्की पासवान पुत्र अमर पासवान, 20 वर्षीय शुभम पुत्र कल्लू गौंड़ घायल हो गए.

पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने राम भरत व सुरेश उर्फ चीनक की हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान रामभरत की मौत हो गई. वहीं विक्की व शुभम का इलाज सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें :Ranchi: रिंग रोड के पास सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Related Articles

Back to top button