ChatraLead News

चतरा में बेलगाम हाइवा ने युवक को रौंदा, मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Chatra : बेलगाम हाइवा की चपेट में आने से टंडवा के जोड़ा पोखर स्थित पासी टोला निवासी संजय पासवान की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. मृतक संजय पासवान जोड़ा पोखर तालाब के गार्ड के रूप में कार्य करता था. बेलगाम हाइवा की चपेट में आने से इलाके में यह दूसरी मौत है.

 

कुछ दिन पूर्व उड़सु के समीप भी बेलगाम हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि कोयला ढुलाई के लिए ग्रामीण सड़कों का धड़ल्ले उपयोग किया जा रहा है. मगर न तो सीसीएल प्रबंधन की ओर से और न ही जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है. जिस वजह से एसे हादसे हो रहे हैं.

इसे भी पढेः चतरा में ऑटो चालकों ने नाबालिग बहनों को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button