Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
Mumbai : जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया.
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आधे घंटे के कारोबार के बाद सुबह साढ़े नौ बजे 88.07 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,680.15 अंक पर रहा. वहीं एनएसई का निफ्टी भी 25.20 यानी 0.21 फीसदी चढ़कर 11,872.75 अंक पर था.
इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 157.14 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,592.08 अंक पर और निफ्टी 51.10 अंक यानी 0.43 फीसदी की उछाल के साथ 11,847.55 अंक पर रहा.
इसे भी पढ़ें- जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान पहुंचे PM, लगे मोदी-मोदी के नारे
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी, एनटीपीसी, मारुति और एचयूएल के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला.
वहीं टेकएम, सन फार्मा, एचसीएल टेक, पावरग्रिड, बजाज ऑटो, आरआईएल, एचडीएफसी बैंक और भारतीय एयरटेल के शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला. विशेषज्ञों के मुताबिक जापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की प्रगति की उम्मीद में निवेशकों की धारणा मजबूत होने से दुनिया भर के शेयर बाजारों में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है.
अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांग सेंग, निक्की और कोस्पी में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखने को मिला. इसी बीच शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध आधार पर 106.26 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की लिवाली की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 51.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की.
इसे भी पढ़ें- बिहार : गर्मी के बाद आकाशीय बिजली का कहर, 10 की मौत
शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे फिसला
विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 69.32 के स्तर पर रहा. विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण प्रतिभागियों ने सतर्कता बरती.
अंतरबैंक मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया गुरुवार की सुबह 69.29 के स्तर पर खुला और थोड़े देर के कारोबार में पिछले दिन के बंद से 17 पैसे कमजोर होकर 69.32 के स्तर पर पहुंच गया. भारतीय मुद्रा बुधवार को 69.15 रुपया प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुई थी.
इसे भी पढ़ें- लातेहार : गर्भवती महिला को नहीं मिला एंबुलेंस, बेहोशी की हालत में बाइक से लाया गया अस्पताल