
Giridih : नगर भवन में बुधवार को आपूर्ति विभाग के सोना-सोबरन धोती-लुंगी साड़ी योजना का ऑनलाइन उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने किया. आपूर्ति विभाग के समारोह की शुरुआत गिरिडीह डीसी राहुल सिन्हा, सदर एसडीएम विशाल दीप खलखो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गौतम भगत, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा समेत कई पदाधिकारियों ने दीप जलाकर किया. नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद-विधायक को भी शामिल होना था, लेकिन दोनों शामिल नहीं हो सके.
कार्यक्रम में झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, झामुमो नेता कुमार गौरव समेत कई दलों के प्रतिनिधि शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन मंच पर आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर नाराज होकर कार्यक्रम होकर चले गये.
समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने डीसी के साथ मंच पर बैठे योजना के कई लाभुकों से बात की. मौके पर डीसी ने सीएम को जानकारी देते हुए बताया कि योजना के उद्घाटन दिन जिले के 13 प्रखंड के 130 लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया जा रहा है. आने वाले दिनों में जिले के आठ लाख से अधिक लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया जाएगा.
इसे भी पढ़ेंःभारत से ब्रिटेन की यात्रा करने वाले लोगों को राहत, ब्रिटेन ने दी ‘कोविशील्ड’ को मान्यता




