GiridihJharkhand

गिरिडीह फैमिली कोर्ट में मध्यस्थता के बाद फिर एक हुए पति-पत्नी, एक-दूसरे से रह रहे थे दूर

Giridih: कुंटुब न्यायलय में पांच दिवसीय मध्यस्थता विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है. सोमवार को प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधशी वीणा मिश्रा के साथ कुंटुब न्यायलय के प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश अरविंद पांडेय ने विशेष ड्राइव की शुरुआत की. पहले दिन पति-पत्नी विवाद से जुड़े 46 मामलों का निष्पादन होना था. लेकिन इस ड्राइव में दो दंपतियों के बीच ही मध्यस्थता हो पाई. आपसी सुलह के बाद पति-पत्नी दोनों एक साथ रहने को राजी हुए. जीवन भर साथ रहने का वादा किया.

दो जोड़ों के रिश्ते को मजबूत मजबूत करने में फैमिली कोर्ट के प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश अरविंद पांडेय ने महत्पूर्ण भूमिका निभायी. और दोनों दंपतियों को माला पहनाकर घर रवाना किया. इस मौके पर उनके परिजन भी मौजूद थे.

इस पांच दिवसीय विशेष ड्राइव को लेकर घरेलू विवाद से जुड़े 178 मामले कुटुंब न्यायलय में पहुंचे. और विशेष ड्राइव के पहले दिन 46 मामलों का निष्पादन होना था. लेकिन दो मामलों का ही निष्पादन हो सका.

इसे भी पढ़ें – श्रावणी मेला के सफल आयोजन के लिए चार करोड़ आवंटित

इधर जिला एंव सत्र न्यायधीश वीणा मिश्रा ने कहा कि घरेलू विवाद के मामले बढ़ने का कारण सिर्फ पति-पत्नी और सास-ससुर के बीच संवादहीनता है. सास-ससुर बहू को अगर बेटी का दर्जा दे, तो ऐसे हालात नहीं होने वाले.

जबकि पति को स्नेह के साथ रिश्ता निभाना चाहिए. इधर स्पेशल ड्राइव को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरव कुमार गौतम, अधिवक्ता उर्मिला शर्मा, उदय मोहन पाठक समेत कई पैनल अधिवक्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – गुरु रहमान को ढूंढ रही पटना पुलिस, वह कहां हैं जानें…

Related Articles

Back to top button