
Ranchi : राज्य सरकार ने श्रावणी मेला-2022 के सफल आयोजन के लिए देवघर नगर निगम को 3 करोड़ की राशि दी है. इसके अलावा बासुकीनाथ नगर पंचायत को भी एक करोड़ की राशि दी है. इस संबंध में नगर विकास विभाग की ओर से राशि का आवंटन भी कर दिया गया है. इस राशि से देवघर नगर निगम क्षेत्र व बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में नागरिक सुविधा के लिए कार्य किये जायेंगे.
श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है. ऐसे में बेहतर साफ-सफाई की सुविधा, अस्थायी शौचालय इत्यादि की भी व्यवस्था की जायेगी. इसके अतिरिक्त भी कई कार्य जरूरतनुसार किये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें –सुदेश महतो को भरोसा, राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ वोट करेगी मांडर की जनता




