Crime NewsJharkhandLohardaga

लोहरदगा में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध बालू उठाव करते दो हाईवा और जेसीबी जब्त

Lohardaga: वन विभाग ने पेशरार के हुसरू नदी से अवैध बालू का उठाव करते हुए जेसीबी और दो हाईवा को जब्त किया है. बड़ चोरगांई से कोरगो में सड़क निर्माण करा रही एजेंसी वन क्षेत्र से अवैध बालू उठाव कर रही थी. डीएफओ अरविंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में बालू का अवैध खनन कर रखा गया है. सूचना का सत्यापन के लिए वन विभाग ने टीम का गठन किया. गठित टीम ने जंगल में जाकर देखा तो सत्यता पाई गई मौके से एक जेसीबी और दो हाईवा को जप्त किया गया है.हाइवा नबर जेएच 01 सीयू 0410 व जेएच 01 सीयू 7345 व जेसीबी को जब्त किया गया है.

एजेंसी बालू माफिया की मदद से हजारों सीएफटी अवैध बालू का उठाव कर जंगल में डंप कर रखी थी. डीएफओ ने कहा कि ऐसा अपराध करनेवालों के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. टीम में वनपाल गैब्रियल बेक,वनरक्षी आदित्य गोप,गौतम राम ,पंकज सिंह,चंद्रशेखर महतो,सुमित लकड़ा,ऋषि कुमार,राजेंद्र उराव ,रमेश भगत आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें –सुदेश महतो को भरोसा, राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ वोट करेगी मांडर की जनता

Related Articles

Back to top button