JharkhandLead NewsRanchi

बंग्लादेशी शूटर ने रिंकू खान को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची में शनिवार को हिंदपीढ़ी में फल कारोबारी व जमीन कारोबारी रिंकू खान हत्या मामले में पुलिस ने शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है. इस मामले में मुर्शिद नामक व्यक्ति संदेह के घेरे में है और पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि मुर्शिद नामक व्यक्ति बांग्लादेश का रहने वाला है.

मृतक के पत्नी ने बताया कि रिंकू खान किसी व्यक्ति से पच्चास लाख रुपये लेने गया था. लौटने के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे रिंकू खान की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक के परिवार वाले इस घटना से काफी डरे हुए हैं और अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. परिवार वालों ने पुलिस को मामले में गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें:  झारखंड सरकार ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के राजकीय अतिथि का दर्जा वापस लिया

Related Articles

Back to top button