JharkhandRanchi

बाबूलाल ने 108 एंबुलेंस सेवा पर उठाए सवाल, शराब घोटाले में हेमंत सोरेन की भूमिका को भी बताया संदिग्ध

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को निशाने पर लिया है. साथ ही शराब घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की भूमिका को लेकर भो सवाल किये हैं. सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाते कहा है कि झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह चरमरा चुकी है.

बोकारो और गिरिडीह में समय पर वेतन न मिलने के कारण एम्बुलेंस कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे दोनों जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है. मरीज निजी एम्बुलेंस चालकों को मनमानी फीस देने या निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचने को मजबूर हैं.

विभागीय मंत्री इरफान ने पुराने MoU को रद्द कर एम्बुलेंस संचालन की जिम्मेदारी अपने करीबी सम्मान फाउंडेशन को सौंप दी है. बाबूलाल ने हेमंत सोरेन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल एम्बुलेंस कर्मियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है. साथ ही लापरवाह एजेंसी पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है ताकि मरीजों को असुविधा का सामना न करना पड़े.

छत्तीसगढ के शराब सिंडिकेट को झारखंड का जिम्मा

बाबूलाल के अनुसार, छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपियों ने हेमंत सोरेन और झामुमो-कांग्रेस विधायकों के रायपुर दौरे का पूरा प्रबंध किया था. हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट को झारखंड में कारोबार का जिम्मा सौंपा, जिसका नतीजा 450 करोड़ रुपए के घोटाले के रूप में सामने आ चुका है. हेमंतजी ने सत्ता का दुरुपयोग कर अपने भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन अब सीबीआई जल्द ही झारखंड के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों का चेहरा बेनकाब करेगी.

Related Articles

Back to top button