JamtaraJharkhandOFFBEAT

पहली बार झारखंड आयी यह ‘तिब्बती मेहमान’, उत्साहित हुआ वन विभाग

  • जामताड़ा में सैर करता दिखा तिब्बत में प्रजनन वाली थिरथीरा की उपप्रजाति का पक्षी

Jamtara : तिब्बत में प्रजनन वाली थिरथीरा की उपप्रजाति का पक्षी पहली बार झारखंड में देखा जा रहा है. जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अजिंक्य बंकर ने बुधवार को जब मिहिजाम के लाधना डैम का भ्रमण किया, तो इस पक्षी को देखा. डीएफओ ने कहा कि इसका वैज्ञानिक नाम फोएनीक्यूरस ओक्रुरस फोएनीक्यूराडीस है. इस पक्षी को झारखंड में संभवतः पहली बार देखा गया है.

इसे भी पढ़ें – किताबें नहीं है तो Don’t worry learnytic app से करें स्कूल की पढ़ाई

झारखंड में पहले कभी नहीं दिखा यह पक्षी

डीएफओ ने कहा कि इस पक्षी के संबंध में जमशेदपुर के डॉ मिथिलेश दत्त द्विवेदी और आईबीसीएन के बिहार स्टेट को-ऑर्डिनेटर अरविंद मिश्रा के साथ जानकारी साझा की है. उन दोनों के अनुसार इस पक्षी का इस क्षेत्र में दिखना दुर्लभ है. अभी तक इस पक्षी का इसके पूर्व इस क्षेत्र में दिखने का कहीं से प्रमाण नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि यह पक्षी शीतकालीन प्रवासी है.

इन पक्षियों में नर चोटी सिलेटी अधर आरक्त (लाल) होता है. लेकिन, मादा भूरे और आरक्त अधर की होती है. इसका प्रजनन तिब्बत में होता है. इस पक्षी को पहले पश्चिमोत्तर भारत में एवं इटावा तक देखा गया था, लेकिन अब झारखंड में इसका दिखना विभाग के लिए सुखद है.

इसे भी पढ़ें – बिहार के चुनावी मैदान में धूल उड़ा रही झारखंड की ‘पलटन’

Related Articles

Back to top button