
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में जामताड़ा की जनसभा के साथ-साथ संथाल परगना के 18विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित किया. रविवार को जनसभाओं में कहा कि जनता के स्नेह और समर्थन से संकल्प यात्रा अब जनसंकल्प यात्रा में बदल गई है. हेमंत सरकार पर हमला बोलते कहा कि इस सरकार में अपराधियों की हिम्मत बढ़ गई है. रोज हत्यास लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. आदिवासी, दलित, पिछड़ा,बहन-बेटियां कोई सुरक्षित नहीं. बेटियों को पेट्रोल से जला दिया जा रहा. हत्या करके पेड़ पर टांग दिया जा रहा है. पुलिस अपराधियों को नहीं पकड़ कर पैसे की वसूली करने में लगी है. पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी बोलते हैं कि उन्हें पद पर बने रहने के लिए हर माह रिचार्ज कराना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें: हेमंत सरकार ने चारों तरफ लूट ही लूट मचा रखी है: बाबूलाल मरांडी
कमाने के लिए बैठी है हेमंत सरकार
बाबूलाल के मुताबिक एक तरफ केंद्र सरकार जनता के विकास के लिए काम कर रही वहीं राज्य की हेमंत सरकार कमाने के लिए. राज्य में भ्रष्टाचार,लूट का तांडव मचा है. मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी गरीबों के अनाज की लूट मची है. खान खनिज की लूट हो रही. गरीबों,आदिवासियों की जमीन लूट ली जा रही है. लूट में मुख्यमंत्री का परिवार भी शामिल है. सोरेन परिवार नाम बदलकर गरीब आदिवासियों की जमीन लूट रहा है. यह परिवार कमाने के लिए खान,खनिज, जमीन को लूटने और लुटवाने के लिए और परिवार को बचाने के लिए सत्ता में रहना चाहता है.
तुष्टिकरण के कारण गो तस्करों पर कारवाई नहीं हो रही. पुलिस को सरकार कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देती है. आज लाखों की संख्या में झारखंड से पशुधन की तस्करी हो रही। बांग्लादेश भेजा जा रहा. कहा कि भाजपा चुपचाप झारखंड को बर्बाद होते नहीं देख सकती. इसलिए जनता को सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टिकरण से मुक्ति दिलाने का संकल्प लेकर यह संकल्प यात्रा चली है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड राज्य सब जूनियर ग्रेपलिंग कुश्ती चयन प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम




