
- सरकार की ऐसी हरकतों पर चुप नहीं बैठेगी भाजपा
Ranchi : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर की जा रही कार्रवाई को भाजपा के बाबूलाल मरांडी ने ओछी हरकत कहा है. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे कदम उठाने से बचने चाहिए.
उन्होंने निशिकांत दुबे के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उक्त बातें कही हैं. साथ ही उन्होंने चेताया भी है कि अगर राज्य सरकार ऐसी हरकतों से बाज नहीं आती है, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पार्टी पूरे राज्य में आंदोलन भी करेगी.
भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीट में झारखंड पुलिस को टैग कर लिखा है कि राज्य की पुलिस को राजनैतिक विद्वेषपूर्ण काम में हित साधने के लिए किसी का भी टूल नहीं बनना चाहिए. उन्होंने ऐसे कार्यों से बचेने की सलाह दी.
इसे भी पढ़ें:‘जब तक केन्द्र से धर्मकोड नहीं मिल जाता, तब तक जारी रहेगा प्रयास’
अगर राज्य सरकार ऐसी हरकतों से बाज नही आती, तो @BJP4Jharkhand चुप नहीं बैठेगी और पूरे राज्य में आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी।@JharkhandPolice से कहना चाहेंगे कि वो राजनैतिक विद्वेषपूर्ण काम में हित साधने के लिये किसी का भी टूल नहीं बनें और ऐसे कार्यों से बचें।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 12, 2020
निशिकांत दुबे ने कहा- झारखंड पुलिस का एकमात्र काम मुझे तंग करना
इससे पहले निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट में लिखा है कि झारखंड पुलिस तो मेरी व मेरे परिवार की नामी बेनामी संपत्ति ढूंढ़ने के लिए दिल्ली, जयपुर, भोपाल, भागलपुर और पटना घूम रही है. निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट में डीपीजी एमवी राव, आइपीएस अनिल पाल्टा को भी टैग करते हुए लिखा कि राज्य सरकार और झारखंड पुलिस का एकमात्र काम मुझे तंग करना है.
इसे भी पढ़ें:फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा की मौत, हिमाचल के धर्मशाला में फंदे से लटका मिला शव




