JharkhandKhas-Khabar

#AyodhyaVerdict: अयोध्या पर आनेवाले फैसले को लेकर झारखंड में अलर्ट, मुख्य सचिव दस बजे करेंगे समीक्षा

Ranchi: अयोध्या विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के शनिवार को आने वाले फैसले को देखते हुए समस्त झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं फैसले से ठीक आधे घंटे पहले यानी सुबह दस बजे मुख्य सचिव ने सभी जिला उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक बुलायी है.

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शनिवार सुबह दस बजे मुख्य सचिव डा. डीके तिवारी सभी जिलों के उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य की विधि व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः#AyodhyaHearing: कुछ ही देर में SC का ऐतिहासिक फैसला, अयोध्या समेत पूरे यूपी में धारा 144 लागू

फैसले को सभी सहर्ष स्वीकार करें- सीएम

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के शनिवार को आने वाले ऐतिहासिक फैसले के मद्देनजर राज्य के सभी नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि जो भी फैसला आए उसे सभी सहर्ष स्वीकार करें.

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात जारी संदेश में कहा, ‘अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले पर झारखंड के सभी नागरिकों से अपील है कि फैसला जो भी हो हम उसे सहर्ष स्वीकार करें. किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. कोई अफवाह फैलाये तो इसकी सूचना प्रशासन को दें.’

दास ने कहा, ‘झारखंड ने हमेशा अमन और भाईचारे की मिसाल पेश की है. आइये, इस बार भी हम सब झारखंडवासी पूरे देश को एकता, अमन और भाईचारे का संदेश दें.’

इसे भी पढ़ेंः#GrandAlliance : संयुक्त प्रेस वार्ता में आरजेडी का नहीं आना छोड़ गया बड़ा सवाल

अफवाह पर ना दें ध्यान-मुख्य सचिव

झारखंड के मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी ने अयोध्या मामले पर आनेवाले फैसले के मद्देनजर झारखंड के सभी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है. और उनसे यह अपील की है कि जो भी फैसला आएगा उसे सभी स्वीकार करें. किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें.

मुख्य सचिव ने राज्यवासियों से सजग रहते हुए किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. और संदेहास्पद सामग्री या किसी अराजक तत्व द्वारा शांति भंग करने की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को देने की बात कही.

शांति बनाये रखने की अपील

वहीं पुलिस ने भी लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के उपयोग में संयम और सावधानी बरतने को कहा है.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection 2014 में राष्ट्रीय पार्टियों को 45.27%, क्षेत्रीय दलों को 37.22% और निर्दलियों को मिले थे 6.69% वोट

अयोध्या मामले पर शनिवार की सुबह 10:30 आनेवाले फैसले को लेकर राज्य में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर खुफिया के अधिकारी संदिग्ध लोगों पर नजर रखने का काम कर रहे है.

सभी जिले में लगे सर्विलांस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे से शहर की मॉनिटरिंग जारी है. फैसले के आने को लेकर राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में विभिन्नी धर्मों के मानने वाले लोगों शांति बनाए रखने की अपील की है.

इधर प्रदेश के पुलिस प्रवक्ता की तरफ से जारी संदेश में कहा गया, “अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले पर झारखंड के सभी नागरिकों से अपील है कि अयोध्या प्रकरण के दृष्टिकोण से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि पर पुलिस सतत निगरानी बनाये हुए है.

किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विवादित एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करना, फारवर्ड करना, शेयर करना भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और 295ए के तहत दंडनीय अपराध है जिसकी सजा अधिकतम पांच वर्ष तक की हो सकती है.”

न्यूजविंग भी अपने तमाम पाठकों से अपील करता है कि आप किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें. और शांति और सौहार्द बनाये रखें.

इसे भी पढ़ेंः#AyodhyaCase : अयोध्या मामले पर शनिवार को सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट सुनायेगा फैसला

Related Articles

Back to top button