Ramgarh

रामगढ़ के मनुआ में बाल विवाह के खिलाफ निकाली गई जागरूकता रैली

Ramgarh: टाटा स्टील फाऊंडेशन के रिश्ता प्रॉजेक्ट के सौजन्य से मनुआ में बाल विवाह के खिलाप जागरूकता रैली निकाली गई जिसमे बाल विवाह को रोकने के लिए बैनर तख्ती स्लोगन लिखे हुए के साथ किशोर किशोरी बच्चो के द्वारा पुरे गांव में गली मोहल्ला में जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता रैली को ग्रामीण अभिभावक रामेश्वर बेदिया तनुराम मो इस्लाम बासुदेव बेदिया ने हरा झंडा दिखाकर रवाना किया. रैली में लगभग 250 किशोर किशोरी ने भाग लिया इस रैली में टाटा स्टील फाऊंडेशन के रिश्ता प्रॉजेक्ट के ब्लॉक ऑफिसर प्रतिमा गुप्ता रिश्ता स्टाफ एफ टी सी जितेंद्र महतो कुवर कन्हैया रोशन कुमार प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता  शिक्षिका अनिता देवी एस एम सी अध्यक्ष दा रा बेदिया केवल राम सभी आंगन बाड़ी सेविका सहिया दीदी अफीफा खातून शीला बेदिया  तेजस्विनी ग्रुप स्वास्थ्य कर्मी एएनएम  बाल सांसद के सभी सदस्यों ने अग्रणी भूमिका निभाई रैली के उपरांत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विचार के तहत सभी को स्वादिष्ट अतिथि भोजन कराया गया. पूरे रामगढ़ जिले में बाल विवाह रोकने हेतु एक अभूतपूर्व नवाचार जागरूकता रैली का आगाज हुआ.

Related Articles

Back to top button