JharkhandKoderma

कोडरमा में महुआ चुनने के दौरान बम ब्लास्ट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Koderma: सपही जंगल में महुआ चुनने के दौरान बम ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की पहचान विनोद यादव (उम्र 40 वर्ष पिता रामेश्वर यादव ग्राम चौधरीडीह सपही) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह सभी जंगल में महुआ चुने गए थे. महुआ चुनने के दौरान झाड़ी में रखे हुए बम के अचानक ब्लास्ट हो जाने से विनोद घायल हो गए. इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद सदर अस्पताल पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड की जेलों में 63 फीसदी मैनपावर की कमी, देश में सबसे बदहाल हालत

Related Articles

Back to top button