JharkhandRanchi

राज्य में हर चौबीस घंटे में औसतन पांच दुष्कर्म व चार हत्या की वारदात हो रही दर्ज

Ranchi: राज्य में प्रत्येक चौबीस घंटे में औसतन पांच दुष्कर्म और चार हत्या की वारदात दर्ज हो रही है. जनवरी महीने से लेकर मई महीने तक दुष्कर्म की 716 और हत्या की 707 घटनाएं राज्य के अलग-अलग थानों में दर्ज हुई हैं. हत्या की घटना जनवरी 158, फरवरी 142, मार्च 145 ,अप्रैल 120 और मई में 142 हुई हैं. जबकि दुष्कर्म की घटना जनवरी 151, फरवरी 142, मार्च 150, अप्रैल 104 और मई में 169 हुई है.

इसे भी पढ़ें- टीएमसी सांसद के बिगड़े बोल- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया ‘काली नागिन’

लॉकडाउन छूट के बाद राज्य में बढ़ा अपराध का ग्राफ

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद राज्य में अपराध के ग्राफ में भी बढ़ोत्तरी हुई है. लॉकडाउन के दौरान पूरे अप्रैल महीने में 120 हत्या और 104 दुष्कर्म की घटना हुई. मई महीने में लॉकडाउन में छूट मिलते ही अपराध का ग्राफ बढ़ गया. मई महीने में 142 हत्या हुई और 169 दुष्कर्म की घटनाएं हुई.

पिछले दिनों डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी के साथ अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने समेत कई अन्य मुद्दों पर समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये थे.

इसे भी पढ़ें- विकास दुबे के पीछे लगी 40 थानों की पुलिस, 75 जिलों में सर्विलांस टीम के साथ अलर्ट पर पुलिस

60% हत्याओं के पीछे जमीन कारोबार व आपसी विवाद का मामला

झारखंड में कुल होनेवाली हत्याओं में से 60% हत्या जमीन विवाद और आपसी विवाद को लेकर हो रही है. झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद राजधानी रांची समेत कई बड़े शहरों में जमीन की कीमत काफी बढ़ी है. जैसे-जैसे जमीन की कीमत आसमान छूने लगी है वैसे-वैसे ही इस धंधे में अपराधियों ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है.

सफेदपोश जमीन माफियाओं ने इस धंधे में सीधे न उतर कर अपने-अपने इलाकों के कुख्यात अपराधियों को मोटी रकम देकर सपोर्ट लेना शुरू कर दिया. जिसके बाद से जमीन विवाद में हत्याओं की घटना में बढ़ोतरी हुई है. जमीन विवाद में हुई हत्याओं में जमीन कारोबारी, जमीन की दलाली करनेवाले, खरीददार और बिक्री करनेवालों के अलावा परिवार के सदस्यों द्वारा की गयी हत्यायें भी शामिल हैं. हालांकि पुलिस के अनुसार झारखंड में अधिकांश हत्याएं छोटे-छोटे आपसी विवादों की वजह से भी होती हैं.

इसे भी पढ़ें- भारत के साथ जारी तनाव के बीच अब चीन ने भूटान के साथ खड़ा किया नया सीमा विवाद

अपनों ने ही नाबालिगों को बनाया शिकार

राज्य में जनवरी से लेकर मई तक दुष्कर्म के जितने भी मामले सामने आए हैं, उनमें से अधिकतर मामलों में रिश्तेदार और पड़ोसी ही आरोपी निकले हैं. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बच्चियों को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाते हैं और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button