Crime NewsJharkhandPalamu

पाकुड़ : नजदीकी रिश्तेदारी के कारण नहीं हुई शादी, प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से फांसी लगा ली

Ranchi: पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा युवक और युवती नजदीक के रिश्तेदार थे. परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था.

सिमरीटोला गांव के 25 वर्षीय बबलू पहाड़िया और उसकी 21 वर्षीय प्रेमिका के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करने को लेकर अपने-अपने परिजनों को जानकारी दी.

युवक-युवती के परिजनों ने यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि हम दोनों के परिजन एक दूसरे के रिश्तेदार है और ऐसे में शादी हो पाना संभव नहीं है. इसी बात से नाराज प्रेमी-प्रेमिका ने गांव के पास ही आत्महत्या कर ली.

इसे भी पढ़ें:Virat Kohli का धमाल, Wisden ने वनडे में दशक का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना, पुरस्कार पानेवाले तीसरे भारतीय

जैसे ही मामले की सूचना परिजनों को मिली तो दोनों का शव गांव लाया गया. खबर पूरे गांव में फैल गई, इसको लेकर दोनों परिवार के साथ-साथ इलाके में मातम पसरा है. मामले की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी.

अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती ने आत्महत्या की है. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस पदाधिकारी दलबल गांव पहुंच कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें:कोरोना को लेकर धनबाद जिला प्रशासन अलर्ट, एसएसपी और एडीएम सड़क पर उतरे

Related Articles

Back to top button