
New Delhi: टोक्यो पैरालंपिक में पांचवा दिन भारत के लिये शानदार रहा. अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है. इन्होंने शूटिंग में महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता. टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है. वहीं, पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता. भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 20 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं, रांची में 7 मिले
मालूम हो कि टोक्यो पैरालंपिक में इनसे पहले टेबल टेनिस में भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद में निषाद कुमार तिरंगा लहरा चुका है. दोनों रजत पदक जीतने में सफल रहे हैं. इस तरह टोक्यो पैरालंपिक में भारत की झोली में एक गोल्ड के साथ चार रजत पदक आ चुका है. इस सफलता से इस प्रतिस्पर्धा में भारतीय खिलाड़ियों की चांदी-चांदी हो रही है. इधर, चक्का फेंक मुकाबले में विनोद कुमार का कांस्य पदक अटका हुआ है.




