
Jamshedpur : कांड्रा के डुमरा गांव का रहने वाला मानिक सरदार टेंपो चलाने का काम करता था, लेकिन लॉकडाउन में वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया. इसके बाद उसके घर के लोग भी उससे परेशान हैं. बुधवार की बात करें तो उसने घर के पड़ोस में रहने वाली एक महिला को पीट दिया और घर के एक बच्चा को जमीन पर पटक दिया.
पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल
घटना के बाद परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची है. यहां पर उसका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- गैंगस्टर सुधीर दुबे को आर्म्स एक्ट व रंगदारी मामले में मिली जमानत




