Court NewsRanchi

HC ने जेपीएससी से मांगा जवाब, JPSC संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता 2017 के पीटी रिजल्ट को दी गई है चुनौती

Ranchi: जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता 2017 के तहत राज्य पुलिस सेवा, कारा सेवा, नियोजन सेवा में नियुक्ति को लेकर पीटी के रिजल्ट को चुनौती देने वाली आलोक रंजन की याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने जेपीएससी से 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शुभाशीष  रसिक सोरेन एवं अधिवक्ता अविनाश कुमार ने पक्ष रखा. इनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि जेपीएससी ने संयुक्त असैनिक सेवा बैकलॉग प्रतियोगिता 2017 के तहत 10 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 27/ 2017  निकल गई थी. इसके लिए वर्ष 2024 में पीटी परीक्षा ली गई थी, इसके बाद जीपीएससी ने आंसर की एवं संशोधन संशोधित आंसर की निकला था, लेकिन दोनों में ही त्रुटि थी, इस कारण जीपीएससी द्वारा जारी पीटी का रिजल्ट भी त्रुटि पूर्ण है.  इसलिए रिजल्ट को लेकर एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए, प्रार्थी का कहना था कि एक प्रश्न के कारण उसका चयन नहीं हो सका. इसलिए एक्सपर्ट कमिटी उक्त परीक्षा के रिजल्ट में गलती को सुधार करते हुए उनका चयन करें.

Related Articles

Back to top button