
Dhanbad : चक्रवाती तूफान यास लेकर धनबाद जिला प्रशासन एलर्ट है. जिसे लेकर उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बंगाल से सटे सीमावर्ती इलाकों को एलर्ट किया है. निरसा विधानसभा के सभी पदाधिकारी इससे निपटने की तैयारी में लगे हुए हैं. इसके लिए चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा हर तरह की आपदा से निपटने के लिए 7 सदस्यों की टीम तैयार की गयी है. इसकी जानकारी देते हुए चिरकुंडा नगर के कार्यपालक अभियंता विकास राय ने बताया कि हर तीन वार्ड के लिए एक व्यक्ति एवं नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है.
इसे भी पढ़ें: कर्मचारियों को दी राहतः सेल ने मेडिक्लेम योजना 2021 में किया बदलाव, अब चार लाख की जगह मिलेंगे आठ लाख रुपये
अगर किसी भी तरह की कोई समस्या होती है तो वे तुरंत नोडल पदाधिकारी को संपर्क करेंगे. इसके अलावा पेयजल, बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी को एलर्ट मोड़ पर रहने को कहा गया है. अगर यास चक्रवात से किसी तरह की कोई आपदा होती है तो उसे तुरंत दुरुस्त करने की तैयारी की जा सके.




