Crime NewsDhanbad

महिला ने लगाया सहेली के पति पर छेड़खानी का आरोप

Dhanbad : शहर के धनसार थाना क्षेत्र में एक दबंग व्यक्ति पर अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. जिसे लेकर महिला ने थाने में आवेदन दिया है. महिला ने शिकायत पत्र में बताया है कि वह धनसार थाना क्षेत्र के दूहाटांड़ में रहती है. जहां वह पड़ोस में रहनेवाले व्यक्ति से परेशान है. पड़ोसी उसे जबरन प्यार करने का दवाब बना रहा है. उसके द्वारा इनकार करने पर राह चलते हुए अक्सर छेड़खानी करता है. कई बार आरोपी ने सड़क पर उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास भी किया. जिससे वह डरी हुई है.

महिला ने बताया की व्यक्ति की पत्नी पीड़ित युवती की सहेली है. इस वजह से दोनों सहेलियों का एक-दूसरे के घर आना-जाना होता रहा है. इसी बीच व्यक्ति महिला को परेशान करने लगा है.
वहीं मामले में पीड़िता ने बताया कि उक्त दबंग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता है. उसकी पत्नी और वह एक दूसरे की सहेली है, इस वजह से उसे भी कोप का भाजन बनना पड़ रहा है.

Related Articles

Back to top button