NationalSports

केएल राहुल की जगह ईशान किशन होंगे WTC फ़ाइनल की टीम में

Mumbai: BCCI ने घोषणा की है कि ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल से केएल राहुल बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ईशान किशन को जगह दी गई है. इसके अलावा बीसीसीआई ने स्टैंडबाय खिलाड़ियों की घोषणा की है, जिनके नाम हैं ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिपका फ़ाइनल 7 जून से लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम कुछ इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भारत (विकेटकीपर) आर. अश्विन,रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट और ईशान किशन.

Related Articles

Back to top button