Bihar

महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Patna : राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के अल्पावास गृहों में महिलाओं और ल​डकियों के यौन शोषण की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर उनके खिलाफ अपराधों पर रोक लगाने में विफल रहने का आरोप लगाया. बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा परिसर में तेजस्वी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुजफ्फरपुर जिले में एक अल्पावास गुह में 29 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की चिकित्सा परीक्षणों रिपोर्ट में पुष्टि किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए इसमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई किए जाने की मांग की.

इसे भी पढ़ेंःमैं खड़ा भी हूं और चार साल जो काम किये हैं, उस पर अड़ा भी हूं: मोदी

राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधीन होने के बाद ऐसी वारदातों पर रोक नहीं लग पा रही है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे मुद्दों को सदन के भीतर और बाहर हमेशा उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी. तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर में उक्त अल्पावास गृह को संचालित करने वाले लोगों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक स्वयं सेवी संगठन के मालिक पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी अभियान टीम में शामिल थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button